Chhatrapati Shivaji Maharaj
Chhatrapati Shivaji Maharaj Original price was: ₹500.Current price is: ₹400.
Back to products
Subhadra Kumari Chauhan Ki Lokpriya Kahaniyan
Subhadra Kumari Chauhan Ki Lokpriya Kahaniyan Original price was: ₹250.Current price is: ₹200.

Mannu Bhandar Ki Lokpriya Kahaniyan

Publisher:
Prabhat Prakashan
| Author:
Mannu Bhandari
| Language:
Hindi
| Format:
Paperback
Publisher:
Prabhat Prakashan
Author:
Mannu Bhandari
Language:
Hindi
Format:
Paperback

Original price was: ₹250.Current price is: ₹200.

Out of stock

Ships within:
7-10 Days

Out of stock

ISBN:
Page Extent:
184

कई बार खयाल आता है कि यदि मेरी पहली कहानी बिना छपे ही लौट आती है तो क्या लिखने का यह सिलसिला जारी रहता या वहीं समाप्त हो जाता…क्योंकि पीछे मुड़कर देखती हूँ तो याद नहीं आता कि उस समय लिखने को लेकर बहुत जोश, बेचैनी या बेताबी जैसा कुछ था। जोश का सिलसिला तो शुरू हुआ था कहानी के छपने से, भैरवजी के प्रोत्साहन और पाठकों की प्रतिक्रिया से।
किसी भी रचना के छपते ही इस इच्छा का जगना कि अधिक-से-अधिक लोग इसे पढ़ें, केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि इससे जुड़ें भी—संवेदना के स्तर पर उसके भागीदार भी बनें, यानी कि एक की कथा-व्यथा अनेक की बन सके, बने…केवल मेरे ही क्यों, अधिकांश लेखकों के लिखने के मूल में एक और अनेक के बीच सेतु बनने की यह कामना ही निहित नहीं रहती?
मैंने चाहे कहानियाँ लिखीं हों या उपन्यास या नाटक—भाषा के मामले में शुरू से ही मेरा नजरिया एक जैसा रहा है। शुरू से ही मैं पारदर्शिता को कथा-भाषा की अनिवार्यता मानती आई हूँ। भाषा ऐसी हो कि पाठक को सीधे कथा के साथ जोड़ दे…बीच में अवरोध या व्यवधान बनकर न खड़ी हो।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Mannu Bhandar Ki Lokpriya Kahaniyan”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

मन्नू भंडारी

भानपुरा, मध्य प्रदेश में 3 अप्रैल, 1931 को जन्मी मन्नू भंडारी को लेखन-संस्कार पिता श्री सुखसम्पतराय से विरासत में मिले। स्नातकोत्तर के उपरान्त लेखन के साथ-साथ वर्षों दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में हिन्दी का अध्यापन। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में ‘प्रेमचन्द सृजनपीठ’ की अध्यक्ष भी रहीं।

‘आपका बंटी’ और ‘महाभोज’ आपकी चर्चित औपन्यासिक कृतियाँ हैं। अन्य उपन्यास हैं ‘एक इंच मुस्कान’ (राजेन्द्र यादव के साथ) तथा ‘स्वामी’। ये सभी उपन्यास ‘सम्पूर्ण उपन्यास’ शीर्षक से एक जिल्द में भी उपलब्ध हैं।

आपके कहानी-संग्रह हैं—‘एक प्लेट सैलाब’, ‘मैं हार गई’, ‘तीन निगाहों की एक तस्वीर’, ‘यही सच है’, ‘प्रतिनिधि कहानियाँ’ तथा सभी कहानियों का समग्र ‘सम्पूर्ण कहानियाँ’। ‘एक कहानी यह भी’ आपकी आत्मकथ्यात्मक पुस्तक है जिसे आपने अपनी 'लेखकीय आत्मकथा’ कहा है। ‘निर्मला’ और ‘रजनीगंधा’ आपकी पटकथा पुस्तकें हैं। ‘महाभोज’, ‘बिना दीवारों के घर’, ‘उजली नगरी चतुर राजा’ नाट्य-कृतियाँ तथा बच्चों के लिए पुस्तकों में प्रमुख हैं—‘आसमाता’ (उपन्यास), ‘आँखों देखा झूठ’, ‘कलवा’ (कहानी) आदि।

आप 'व्यास सम्मान’, 'शिखर सम्मान’ (हिन्दी अकादमी, दिल्ली), 'शब्द साधक शिखर सम्मान’ आदि से सम्मानित की जा चुकी हैं।

निधन : 15 नवम्बर, 2021

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Mannu Bhandar Ki Lokpriya Kahaniyan”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wt-related-products product_id="test001"]

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED