डोपामाइन नेशन: भोग के युग में संतुलन की तलाश I Dopamine Nation: Finding Balance in the Age of Indulgence

Publisher:
Manjul Publishing House
| Author:
Anna Lembke
| Language:
Hindi
| Format:
Paperback
Publisher:
Manjul Publishing House
Author:
Anna Lembke
Language:
Hindi
Format:
Paperback

Original price was: ₹399.Current price is: ₹319.

In stock

Ships within:
7-10 Days

In stock

ISBN:
Categories: ,
Page Extent:
284
हमारे चारों ओर लोग अपने फ़ोन को ज़रूरत से ज़्यादा देख रहे हैं, ज़रूरत से ज़्यादा खा रहे हैं, ज़रूरत से ज़्यादा पी रहे हैं। हम क्षणिक और भटकाने वाले सुखों की लत में फँस गए हैं, जो हमें कहीं नहीं पहुँचाते। डॉ. एना लेंबकी हमें संतुलित जीवन की ओर लौटने का एक स्पष्ट मार्ग दिखाती हैं। यह पुस्तक आनंद और वेदना के बारे में है : कैसे दोनों के बीच एक नाजुक संतुलन बनाया जाए, और क्यों यह संतुलन पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहाँ हमारी पहुँच उच्च परिणाम और डोपामाइन बढ़ाने वाली उत्तेजनाओं तक सहज है – नशा, भोजन, समाचार, जुआ, ख़रीदारी, गेमिंग, मैसेजिंग, सेक्सिंटंग, ट्वीटिंग । स्मार्टफ़ोन आज के दौर की ऐसी सुई है, जो चौबीसों घंटे डिजिटल डोपामाइन हमारी नसों में भर रही है। हम सब किसी न किसी रूप में बाध्यकारी अति उपभोग के प्रति संवेदनशील बन चुके हैं। डोपामाइन नेशन में मनोचिकित्सक डॉ. एना लेंबकी नई और रोमांचक वैज्ञानिक खोजों का पता लगाती हैं, जो बताती हैं कि लगातार सुख की तलाश अंततः पीड़ा क्यों देती है और हमें इसके बारे में क्या करना चाहिए । जटिल न्यूरोसाइंस को सरल रूपकों में बदलकर लेंबकी समझाती हैं कि सच्चा संतोष और जुड़ाव तभी मिलता है जब हम डोपामाइन को नियंत्रित करना सीखते हैं। उनके मरीज़ों के जीवन के अनुभव इस पुस्तक का दिलचस्प ताना-बाना हैं । उनके संघर्ष और परिवर्तन की प्रभावशाली कहानियाँ हमें यह आशा देती हैं कि हम भी अपने उपभोग पर नियंत्रण पा सकते हैं और अपनी ज़िंदगी बदल सकते हैं। मूल रूप से, डोपामाइन नेशन यह दिखाती है कि संतुलन पाने का रहस्य इच्छा के विज्ञान को उपचार की समझ के साथ जोड़ना है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “डोपामाइन नेशन: भोग के युग में संतुलन की तलाश I Dopamine Nation: Finding Balance in the Age of Indulgence”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

एना लेंबकी स्टैनफ़ोर्ड एडिक्शन मेडिसिन की मेडिकल डायरेक्टर, स्टैनफ़ोर्ड एडिक्शन मेडिसिन फैलोशिप की प्रोग्राम डायरेक्टर और स्टैनफ़ोर्ड एडिक्शन मेडिसिन ड्युअल डायग्नोसिस क्लिनिक की प्रमुख हैं। उन्हें मानसिक रोगों पर उत्कृष्ट शोध, शिक्षण में उत्कृष्टता और उपचार में नवीनता के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। एक चिकित्सक-विद्वान के रूप में, उन्होंने सौ से अधिक शोध-पत्र, पुस्तक अध्याय और टिप्पणियाँ द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ़ मेडिसिन और जेएएमए जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में प्रकाशित की हैं। वे कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की नशामुक्ति संबंधी संस्थाओं के बोर्ड में कार्यरत हैं, नियमित रूप से व्याख्यान देती हैं और साथ ही अपनी चिकित्सकीय प्रैक्टिस को भी सक्रिय रूप से जारी रखती हैं।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “डोपामाइन नेशन: भोग के युग में संतुलन की तलाश I Dopamine Nation: Finding Balance in the Age of Indulgence”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wt-related-products product_id="test001"]

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED