Daryaganj Via Bazaar Fatte Khan | दरयागंज वाया बाज़ार फ़त्ते ख़ाँ

Publisher:
Rajkamal Prakashan Pvt. Ltd
| Author:
Sujata
| Language:
Hindi
| Format:
Paperback
Publisher:
Rajkamal Prakashan Pvt. Ltd
Author:
Sujata
Language:
Hindi
Format:
Paperback

Original price was: ₹550.Current price is: ₹440.

Save: 20%

In stock

Ships within:
7-10 Days

In stock

Discount
Book Type

ISBN:
SKU 9789360864156 Category
Category:
Page Extent:
440
नीनो फ़त्ते ख़ाँ बाज़ार, बहावलपुर ही रह गई होती, तो शायद वैसी ही होती जैसी अब भी वहाँ रह रही हज़ारों औरते हैं। एक हवेली से दूसरी हवेली में दुल्हन बन कर जाती और ढेर सारे पोते-पोतियों की विरासत छोड़ कर दुनिया को विदा कहती। लेकिन 1947 में नीनो दरयागंज पहुँच गई। बसना चाहा। बिखर गई। एक औरत की यह उजड़न सिर्फ़ उसकी कहानी न रह सकी, राजनीति और इतिहास की अनुगूँजों से भरी हुई वह उसकी सन्तानों में, पोते-पोतियों में रिसती चली गई—तीन पीढ़ियाँ एक अन्तहीन अजनबियत के सिलसिले में बँधी हुईं। दिल्ली वाले मुल्तानी मिट्टी तो जानते हैं। मुल्तान के लोग भी थे, उनकी ज़बान भी थी, उनकी तहज़ीब भी थी—यह कोई नहीं जानता। वह सब दिल्लीवाला बनने की जल्दबाज़ी में, पाकिस्तान से आए पंजाबी न कहलाने के डर में धीरे-धीरे खोता जा रहा है। तीन पीढ़ियों का यह आख्यान विभाजन की उस महात्रासदी से आगे बढ़ता है जिसे हम सब जानते हैं। यह उस अनकही दास्तान को खोलता है जिसमें रिफ़्यूजी दिल्ली में बसे और दिल्ली ख़ुद रिफ़्यूजियों से बसी। दोनों ने एक-दूसरे को नया चेहरा दिया—धीरे-धीरे, दर्द के साथ। मुल्तान की खोई गलियों से दिल्ली के ज़ख़्मी दिल तक, कश्मीर की ख़ामोश, बेचैन वादियों से बॉम्बे की धड़कन तक—यह एक विस्तृत और मार्मिक गाथा है ज़बान की, भूगोल की, और कभी न थमने वाली भटकन की। यह कहानी बताती है कि जब वह सब कुछ जो घर कहलाता है, राख हो जाए, तब भी क्या है जो बचा रह जाता है। एक बड़े जमाने और उसे जीने वाले बड़ी कद-काठी के लोगों और इत‌िहास की शक्ल बदलने वाली बड़ी घटनाओं का आख्यान है यह उपन्यास जो एक तरफ अगर क़िस्सागोई की नई उठान को संभव करता है, तो दूसरी ओर भाषा के संयम और सामर्थ्य को एक नई ऊँचाई देता है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Daryaganj Via Bazaar Fatte Khan | दरयागंज वाया बाज़ार फ़त्ते ख़ाँ”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

सुजाता हिन्दी के पहले सामुदायिक स्त्रीवादी ब्लॉग ‘चोखेर बाली’ की शुरुआत से लेकर कविता-संकलन ‘अनन्तिम मौन के बीच’, स्त्री-विमर्श की सैद्धान्तिकी पर एक पुस्तक ‘स्त्री-निर्मिति’ अपने उपन्यास ‘एक बटा दो’, और फिर स्त्रीवादी आलोचना को लेकर लगातार लेखन के बाद एक मुकम्मल किताब ‘आलोचना का स्त्रीपक्ष’ तक स्त्रीवाद की अपनी गहरी समझ, सरोकारों और भाषा के अनूठे प्रयोगों से पहचान बनानेवाली सुजाता पिछले एक दशक से दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन कर रही हैं। ‘आलोचना का स्‍त्रीपक्ष’ के लिए उन्‍हें 2022 के देवीशंकर अवस्‍थी सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया है। कविता के लिए भी उन्‍हें कई पुरस्‍कार मिल चुके हैं। ई-मेल : Chokherbali78@gmail.com

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Daryaganj Via Bazaar Fatte Khan | दरयागंज वाया बाज़ार फ़त्ते ख़ाँ”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wt-related-products product_id="test001"]

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED