Lilas by Vanamali (Set of 6 Volumes)
Lilas by Vanamali (Set of 6 Volumes) Original price was: ₹3,940.Current price is: ₹3,546.
Back to products
The Merchant of Nagapattinam (Hindi)
The Merchant of Nagapattinam (Hindi) Original price was: ₹299.Current price is: ₹269.

Ajit Wadnerkar (Set Of 3 Books): Shabdon Ka Safar : Vol. 1, 2, 3

Publisher:
Rajkamal Prakashan
| Author:
Ajit Wadnerkar
| Language:
Hindi
| Format:
Omnibus/Box Set (Hardback)
Publisher:
Rajkamal Prakashan
Author:
Ajit Wadnerkar
Language:
Hindi
Format:
Omnibus/Box Set (Hardback)

Original price was: ₹4,485.Current price is: ₹3,363.

In stock

Ships within:
7-10 Days

In stock

ISBN:
Categories: ,
Page Extent:
1220
  1. Shabdon Ka Safar : Vol. 1 :- ‘शब्दों का सफ़र’ शब्दों के जन्म-सूत्रों की तलाश है। यह तलाश भारोपीय परिवार के व्यापक पटल पर की गई है, जो पूर्व में भारत से लेकर पश्चिम में यूरोपीय देशों तक व्याप्त है। इतना ही नहीं, अपनी खोज में लेखक ने सेमेटिक परिवार का दरवाज़ा भी खटखटाया और ज़रूरत पड़ने पर चीनी एकाक्षर परिवार की दहलीज़ को भी स्पर्श किया। उनका सबसे बड़ा प्रदेय यह है कि उन्होंने शब्दों के माध्यम से एक अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी का धरातल तैयार किया, जिस पर विभिन्न देशों के निवासी अपनी भाषाओं के शब्दों में ध्वनि और अर्थ की विरासत सँजोकर एक साथ खड़े हो सकें। पूर्व और पश्चिम को ऐसी ही किसी साझा धरातल की तलाश थी। व्युत्पत्ति-विज्ञानी विवेच्य शब्द तक ही अपने को सीमित रखता है। वह शब्द के मूल तक पहुँचकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेता है। अजित वडनेरकर के व्युत्पत्ति-विश्लेषण का दायरा बहुत व्यापक है। वे भाषाविज्ञान की समस्त शाखाओं का आधार लेकर ध्वन्यात्मक परिणमन और अर्थान्तर की क्रमिक सीढ़ियाँ चढ़ते हुए शब्द के विकास की सारी सम्भावनाओं तक पहुँचते हैं। उन्होंने आवश्यकतानुसार धर्म, इतिहास, समाजशास्त्र, नृतत्त्वशास्त्र आदि के अन्तर्तत्त्वों को कभी आधारभूत सामग्री के रूप में, तो कहीं मापदंडों के रूप में इस्तेमाल किया। उनकी एक विशिष्ट शैली है। अजित वडनेरकर के इस विवेचन में विश्वकोश-लेखन की झलक मिलती है। उन्होंने एक शब्द के ‘प्रिज़्म’ में सम्बन्धित विभिन्न देशों के इतिहास और उनकी जातीय संस्कृति की बहुरंगी झलक दिखलाई है। यह विश्वकोश लेखन का एक लक्षण है कि किसी शब्द या संज्ञा को उसके समस्त संज्ञात सन्दर्भों के साथ निरूपित किया जाए। अजित वडनेरकर ने इस लक्षण को तरह देते हुए व्याख्येय शब्दों को यथोचित ऐतिहासिक भूमिका और सामाजिक परिदृश्य में, सभी सम्भव कोणों के साथ सन्दर्भित किया है। ग्रन्थ में शब्दों के चयन का क्षेत्र बहुत व्यापक है। जीवन के प्रायः हर कार्य-क्षेत्र तक लेखक की खोजी दृष्टि पहुँची है। तिल से लेकर तिलोत्तमा तक, जनपद से लेकर राष्ट्र तक, सिपाही से लेकर सम्राट् तक, वरुण से लेकर बूरनेई तक, और भी यहाँ से वहाँ तक, जहाँ कहीं उन्हें लगा कि किन्हीं शब्दों के जन्म-सूत्र दूर-दूर तक बिखर गए हैं, उन्होंने इन शब्दों को अपने विदग्ध अन्वीक्षण के दायरे में समेट लिया और उन बिखरे सूत्रों के बीच यथोचित तर्कणा के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश की।
  2. Shabdon Ka Safar : Vol. 2 :- ब्लॉग-जगत में भाषा के प्रेमियों के बीच अजित न का एक बहुत रसीला ब्लॉग, शब्दों का सफ़र, अर्से से लोकप्रिय रहा है । अजित जी ने आम बोलचाल के शब्दों के रहस्य खोल कर भाषा की अंतरराष्ट्रीय और संस्करण की जटिल और लंबी प्रक्रिया से भी पाठकों का परिचय कराया है । इसका पुस्तकाकार प्रकाशन देखना सुखद है । –मृणाल पाण्डे, वरिष्ठ कथाकार-पत्रकार अजित न प्रमाण है कि हिंदी रुकेगी नहीं । कम से कम लेकिन रोचक शब्दों में अधिक से अधिक कह देना उनके शब्दों के सफ़र की पहचान है । उनकी छोटी-छोटी ललित लोल रचनाओं में री, प्रवाह, लय का आस्वाद है । सच तो ये है कि यह मानवता के विकास का महासफ़र है । –अरविन्द कुमार, ख्यात कोशकार बहुत शोधपरक, उपयोगी और महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ । हिंदी में इतनी संलग्नता के साथ ऐसा परिश्रम करने वाले विरले ही होंगे । तपस्या कहूँ कि लगन कि साधना
  3. Shabdon Ka Safar : Vol. 3 :- इंसान के पास शब्द ना होते तो इंसान का रिश्ता भी संसार के साथ वैसा ही होता जैसाकि जानवर का होता है। आचार्य दंडी को याद करें, ‘शब्दों की ज्योति न होती तो तीनों लोक अँधियारे होते’। शब्दों में ज्योति है क्योंकि उनका अपना एक जीवन है। कहाँ से शुरू होकर कहाँ तक जाता है, एक-एक शब्द का सफ़र! कैसे-कैसे अर्थ भरते जाते हैं शब्द में! हिन्दी की जीवन्तता का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस भाषा ने संकीर्ण शुद्धतावाद को संस्कार कभी नहीं बनने दिया। न जाने कहाँ-कहाँ से आए शब्दों को हिन्दी ने अपनाया है। हिन्दी शब्दों के सफ़र को जानना हिन्दी भाषा के विकास के साथ-साथ हिन्दी समाज के मिज़ाज को भी जानना है। अजित वडनेरकर कई वर्षों से शब्दों के इस रोमांचक सफ़र में हम सबको शामिल करते रहे हैं। कमाल की सूझ-बूझ है उनकी और कमाल की मेहनत। कहने का अन्दाज़ निराला। ‘शब्दों का सफ़र’ कितने रोचक, प्रामाणिक और विश्वसनीय ढंग से एक-एक शब्द के विकास-क्रम और अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध को पाठक के सामने रखता है, यह पढ़कर ही जाना जा सकता है। सफ़र के इस तीसरे पड़ाव पर उन्हें बधाई और साथ ही शुक्रिया भी।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Ajit Wadnerkar (Set Of 3 Books): Shabdon Ka Safar : Vol. 1, 2, 3”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Description

About Author

सीहोर मध्यप्रदेश में पैदाइश (1962)। राजगढ़ (ब्यावरा) के सरकारी कॉलेज से हिंदी में एम.ए.। शानी के साहित्य पर लघुशोध। इसके एक हिस्से का नेशनल पब्लिशिंग हाऊस से प्रकाशन। इकत्तीस वर्षों से पत्रकारिता। इक्कीस वर्ष प्रिंट मीडिया में, सात साल टीवी पत्रकारिता। नवभारत टाइम्स, दैनिक भास्कर, दिव्यमराठी, आजतक, जी न्यूज, स्टार न्यूज आदि से सम्बद्ध रहे। वर्तमान में अमर उजाला समूह में संपादक। 2013 से 2016 तक वाराणसी और 2016 से झाँसी संस्करण का प्रभार।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Ajit Wadnerkar (Set Of 3 Books): Shabdon Ka Safar : Vol. 1, 2, 3”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[wt-related-products product_id="test001"]

RELATED PRODUCTS

RECENTLY VIEWED